राजस्थान के अजमेर में भारी बारिश के बाद अलवर गेट पुलिस स्टेशन के पास सड़क पर 1-2 फीट तक पानी भर गया जिसका वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेएलएन अस्पताल के अंदर और आसपास भी जलभराव हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में अब तक सामान्य से 111% अधिक बारिश हो चुकी है।