महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि अटल सेतु पर अगले एक साल तक टोल टैक्स नहीं बढ़ाया जाएगा। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान फैसला लिया गया कि अटल बिहारी वाजपेयी शिवड़ी-न्हावा शेवा अटल सेतु पर टोल टैक्स को अगले एक वर्ष तक ₹250 ही रखा जाएगा। जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल सेतु का उद्घाटन किया था।