अटलांटा की पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन सर्विस के 56-वर्षीय सीईओ ने की खुदकुशी
अमेरिका में मेट्रोपॉलिटन अटलांटा रैपिड ट्रांज़िट अथॉरिटी (एमएआरटीए) के सीईओ और जनरल मैनेजर जैफ्री ए. पार्कर ने कथित तौर पर एक स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। 56-वर्षीय पार्कर को ट्रांसपोर्टेशन इंडस्ट्री के निजी और सरकारी क्षेत्रों में 35 साल से भी अधिक का अनुभव था। एमएआरटीए के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इस कदम को 'दुखद' बताया।