inshorts

अदाणी समूह की बॉन्ड बेचकर ₹2,000 करोड़ जुटाने की योजना

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अदाणी एंटरप्राइजेज़ और अदाणी पावर दिसंबर 2026 और मार्च 2027 में सार्वजनिक बॉन्ड बेचकर कम-से-कम ₹2,000 करोड़ जुटाने की योजना बना रही हैं। इन कंपनियों के इस कदम से सुस्त पड़े घरेलू पब्लिक बॉन्ड मार्केट को रफ्तार मिल सकती है। गौरतलब है कि अदाणी एंटरप्राइजेज़ का यह चौथा पब्लिक बॉन्ड इश्यू होगा।