अदाणी ग्रुप का महा-प्लान! अगले दो सालों तक हर साल खर्च होगा ₹40000 करोड़
अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज़ अगले 2 वर्षों तक हर साल ₹35,000-₹40,000 करोड़ खर्च करने की तैयारी कर रही है। यह पैसा कंपनी अपने हवाई अड्डों को बेहतर बनाने, डाटा सेंटर्स का विस्तार करने और PVC कॉम्प्लेक्स के काम को आगे बढ़ाने पर लगाएगी। सितंबर तक कंपनी का छमाही मुनाफा (EBITDA) 56% बढ़कर ₹11,958 करोड़ हो गया है।