अतीक के बेटे की कार में मिली दोस्तोएस्की की किताब, आखिर क्यों भारत में हैं इतने फेमस?
अतीक अहमद के बेटे आबान की कार में रूसी उपन्यासकार फ्योदोर दोस्तोएस्की की 'क्राइम एंड पनिशमेंट' नामक किताब मिली थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोस्तोएस्की के लिए अपराध केवल कानून तोड़ने का नाम नहीं है बल्कि वह अपराध के बाद पैदा होने वाले अपराधबोध को भी उतना ही महत्वपूर्ण मानते हैं। दोस्तोएस्की बार-बार इसी आंतरिक संघर्ष को सामने लाते हैं।