अत्यंत गरीबी में पला-बढ़ा इंजीनियर दुनिया देखने के लिए 34 साल की उम्र में हुआ रिटायर
अत्यंत गरीबी में पले-बढ़े एनवीडिया के पूर्व इंजीनियर ने बताया है कि वह 34 साल की उम्र में रिटायर हो गया है ताकि वह दुनियाभर में घूम सके। इंजीनियर ने रेडिट पर लिखा, "मेरा लक्ष्य सभी 195 देशों में घूमना है जिनमें से 32 देश जा चुका हूं।" बकौल इंजीनियर, आखिरी जॉब में वह ₹1 करोड़+ कमाता था।