केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को बताया कि केरल ने चरम गरीबी को समाप्त कर दिया है। उन्होंने विधानसभा के विशेष सत्र में दावा किया कि केरल ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य है। 2021 में शुरू चरम गरीबी उन्मूलन परियोजना के तहत राज्य सरकार ने 64,006 परिवारों को अत्यंत गरीब के रूप में चिन्हित किया था।