अत्यधिक मोबाइल चलाने से शरीर बन जाता है 'फोन बॉडी', जानें क्या है यह बला

'फोन बॉडी' स्मार्टफोन-लैपटॉप का लगातार इस्तेमाल करने के कारण शारीरिक बदलावों और दिक्कतों को दर्शाता है। बकौल एक्सपर्ट्स, सिर झुकाकर स्क्रीन देखने से गर्दन-रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ता है और मांसपेशियों पर 27-किलोग्राम जितना वज़न पड़ता है। इससे झुर्रियां पड़ सकती हैं, धुंधलापन हो सकता है, हाथों की पकड़ कमज़ोर हो सकती है और मोटर स्किल्स प्रभावित होते हैं।

Load More