अत्यधिक वज़न के चलते युवक को मां का अंतिम संस्कार करने में हुई परेशानी, घटाया 85 किलो वज़न
सोशल मीडिया पर 22-वर्षीय सोभिक साहू नामक युवक की फिटनेस जर्नी का वीडियो वायरल हो रहा है। बकौल सोभिक, उनका वज़न 160-किलोग्राम था व उन्होंने 85-किलोग्राम वज़न घटाया। उन्होंने बताया, "मां की मौत के बाद अंतिम क्रियाएं नहीं करने दी गईं...क्योंकि पीपीई सूट मेरे लिए छोटे-टाइट थे...मैंने 2 पीपीई सूट पहनकर अंतिम क्रियाएं की...उस घटना ने मुझे पूरा बदल दिया।"