एबीपी न्यूज़ के मुताबिक, सुसाइड करने वाले इंजीनियर अतुल सुभाष पर दबाव बनाने के लिए उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया ने अतुल के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में 2022-2024 के बीच 5 मुकदमे दाखिल किए थे। बकौल रिपोर्ट, निकिता ने हाईकोर्ट में सबसे पहला मुकदमा 28 सितंबर 2022 को दाखिल किया था और एक मामले में आज सुनवाई होनी थी।