अतुल सुभाष का आखिरी वॉट्सऐप मेसेज आया सामने, भाई से कहा- मम्मी-पापा का ध्यान रखना

पत्नी से तंग आकर बेंगलुरु में सुसाइड करने वाले इंजीनियर अतुल सुभाष द्वारा अपने भाई विकास को भेजा गया आखिरी वॉट्सऐप मेसेज सामने आया है। इंडिया टीवी द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, अतुल ने लिखा था, "यह गुडबाय मेसेज है। कुछ आखिरी चीज़ों के लिए तुम्हें बेंगलुरु आना होगा। मम्मी-पापा का ध्यान रखना। कुछ दिन गाड़ी मत चलाना।"