34 वर्षीय इंजीनियर अतुल सुभाष को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा और निकिता के भाई अनुराग को गिरफ्तार किया गया है। अतुल ने खुदकुशी से पहले बनाए वीडियो में अलग रह रहीं निकिता और उनके परिवार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। तीनों को एक कोर्ट ने रिमांड पर भेज दिया है।