सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि फिलहाल आत्महत्या करने वाले इंजीनियर अतुल सुभाष की पत्नी के पास ही उनका 4-वर्षीय बेटा रहेगा। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला अतुल की मां द्वारा अपने 4-साल के पोते को खुद को सौंपने की मांग की याचिका पर दिया है। सुनवाई के बीच कोर्ट ने कहा, "हम बच्चे को देखना चाहते हैं।"