अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद मैक्वेरी की 'बाय लिस्ट' से बाहर हुआ HDFC बैंक

अतनु चक्रवर्ती द्वारा नैतिकता का हवाला देते हुए HDFC बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के पद से इस्तीफे के बाद विदेशी ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी ग्रुप ने बैंक को अपनी 'मर्की बाय लिस्ट' से हटा दिया है। हालांकि, ब्रोकरेज ने बैंक के शेयर पर अपनी 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग बरकरार रखी है। इसका टारगेट प्राइस ₹1200 प्रति शेयर निर्धारित किया है।