अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान बिहार में लोगों ने पुलिस पर किया पथराव, एसपी घायल

पटना (बिहार) में नेपाली कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े जबकि लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। एक अधिकारी के मुताबिक, झड़प में पटना के सिटी एसपी (मध्य) अंबरीश राहुल समेत कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए।