अतीत को सुधारकर नए भविष्य के निर्माण का मौका: कूनो नैशनल पार्क में चीते छोड़ने के बाद पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को कूनो नैशनल पार्क (मध्य प्रदेश) में शनिवार को छोड़ने के बाद कहा, "ऐसे मौके कम आते हैं...जब समय का चक्र अतीत को सुधारकर...नए भविष्य के निर्माण का मौका देता है।" उन्होंने कहा, "आज...हमारे सामने ऐसा ही पल है...जैव-विविधता की सदियों पुरानी टूटी कड़ी को...आज जोड़ने का मौका मिला है।"