अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ ने लॉन्च किया QIP, इसके ज़रिए जुटाएगी ₹16,700 करोड़
अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ ने करीब ₹16,700 करोड़ ($2 बिलियन) जुटाने के लिए क्वॉलिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) लॉन्च किया है। एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, कंपनी ने इसके लिए ₹3,117.47/शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी क्यूआईपी के ज़रिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कैपिटल एक्सपेंस और सहायक कंपनियों के कुछ लोन चुकाने के लिए करेगी।