inshorts

अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ पर अपमानजनक सामग्री हटाने के आदेश पर एडिटर्स गिल्ड ने दी प्रतिक्रिया

दिल्ली की एक अदालत ने 9 पत्रकारों-संस्थानों व कुछ बेनाम लोगों से अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ को लेकर 'फर्ज़ी, निराधार और मानहानिकारक' सामग्री हटाने को कहा है। एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने इसे लेकर कहा कि 'चिंताजनक' है कि कंपनी को भविष्य में भी ऐसी सामग्री हटाने की मांग करने का अधिकार होगा और वह खुद तय करेगी कि क्या मानहानिकारक है।