inshorts

अदाणी ग्रुप की कंपनी पर बड़ा ऐक्शन! महाराष्ट्र के तारली हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट का काम रुका

महाराष्ट्र वन विभाग ने अदाणी ग्रीन एनर्जी के तारली हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट पर काम रोकने का आदेश दिया है। वन विभाग ने कहा कि कंपनी ने राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की अनिवार्य मंज़ूरी लिए बिना निर्माण कार्य शुरू किया था। कंपनी ने शुरुआत में प्रोजेक्ट के लिए ₹5,675-करोड़ का प्रस्ताव जमा किया था जिसे बाद में संशोधित करके ₹56.75 करोड़ किया गया।