रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के छोटे बेटे जीत अदाणी की शादी में केवल 300 मेहमान होंगे। बरातियों की लिस्ट में जीत के परोपकारी कामों से जीवन बदलने वाले लोग भी शामिल होंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, इसके तहत दिव्यांगों, कारीगरों और बुनकरों को भी शादी में हिस्सा लेने के लिए बुलाया गया है।