अदाणी के शेयरों में इनसाइडर ट्रेडिंग का केस हुआ सेटल, दोषियों ने भरा लाखों का जुर्माना
सेबी ने अदाणी ग्रुप की कंपनियों से जुड़े 2 इनसाइडर ट्रेडिंग मामलों को सेटल किया है जिनमें क्वांटलैस लैब के पूर्व सीईओ अजय भाटिया और सुप्रीत सिंह लूथरा को दोषी पाया गया। भाटिया ने ₹1.04 करोड़ की सेटलमेंट राशि व ₹55.34 लाख के अवैध लाभ वापस किए जबकि लूथरा ने कुल ₹53.13 लाख सेटलमेंट राशि व अवैध कमाई वापस की।