वास्कॉन इंजीनियर्स के शेयर सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 13% से अधिक उछलकर बीएसई पर ₹65.93 प्रति शेयर तक पहुंचे जो इसके 52 सप्ताह के उच्चस्तर ₹65.98 से थोड़ा कम है। गौरतलब है कि यह तेज़ी कंपनी द्वारा अदाणी इन्फ्रा (इंडिया) लिमिटेड के साथ एक करार (एमओयू) किए जाने की जानकारी देने के बाद आई है।