अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में करीब 3% की तेज़ी दिखी। यह तेज़ी कंपनी में एक बड़ी ब्लॉक डील के चलते आई है जिसमें ₹970/शेयर के फ्लोर प्राइस पर कंपनी के 2.24 करोड़ शेयर बिक गए और सौदे की कुल कीमत ₹2,177 करोड़ रही। गौरतलब है, पिछले 1 साल में यह शेयर 14.44% गिरा है।