अदाणी ग्रुप जुटा रहा ₹23500 करोड़ का कर्ज़, जानें कहां होगा इस पैसे का इस्तेमाल
अदाणी ग्रुप $2.5 बिलियन (करीब ₹23,500 करोड़) का कर्ज़ जुटा रहा है। अदाणी समूह को यह संभावित कर्ज़ देने वालों में MUFG, बार्कलेज बैंक और सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (SMBC) सहित कई बड़े अंतरराष्ट्रीय बैंक शामिल हैं। यह राशि 2022 में अंबुजा सीमेंट्स और ACC के अधिग्रहण के लिए गए पुराने कर्ज़ को रीफाइनेंस करने के लिए है।