अदाणी ग्रुप की कंपनियों के बीच बड़ा सौदा, ₹2,498 करोड़ के 86 लाख शेयरों की हुई अदला-बदली
अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ लिमिटेड में प्रमोटर ग्रुप की इकाइयों के बीच ₹2,498 करोड़ की बड़ी ब्लॉक डील हुई है। NSE के आंकड़ों के मुताबिक, अदाणी इंफ्रा और अदाणी प्रॉपर्टीज़ ने इन्फिनिट ट्रेड ऐंड इन्वेस्टमेंट से 86 लाख शेयर (0.63% हिस्सेदारी) ₹2,905 के औसत भाव पर खरीदे। गौरतलब है कि इस सौदे से प्रमोटर्स की कुल शेयरहोल्डिंग में कोई बदलाव नहीं होगा।