अदाणी ग्रुप का बड़ा एलान, अगले 5 साल के अंदर कच्छ में होगा ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश
अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अदाणी ने रविवार को कहा कि अदाणी ग्रुप गुजरात के कच्छ क्षेत्र में अगले 5 वर्षों में ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश करेगा। उन्होंने बताया कि कंपनी खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट को पूरा करेगी और वर्ष 2030 तक इसकी पूरी 37 गीगावॉट क्षमता को चालू किया जाएगा।