अदाणी ग्रुप को मुंबई (महाराष्ट्र) के गोरेगांव पश्चिम में स्थित मोतीलाल नगर के पुनर्विकास के लिए ₹36,000 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। मोतीलाल नगर मुंबई के सबसे बड़े हाउसिंग पुनर्विकास प्रोजेक्ट्स में से एक है जो गोरेगांव में 143 एकड़ में फैला हुआ है। गौरतलब है, अदाणी ग्रुप पहले से ही धारावी स्लम के पुनर्विकास का काम कर रहा है।