अदाणी ग्रुप को रिकॉर्ड मुनाफा, बीते 12 महीने का EBITDA 10% बढ़कर ₹86,789 करोड़ पर पहुंचा
अदाणी ग्रुप ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि पिछले 12 महीने के आधार पर अदाणी पोर्टफोलियो का 'EBITDA' सालाना आधार पर 10.1% बढ़कर ₹86,789 करोड़ के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। यह पिछले साल की तुलना में 10.1% की बढ़ोतरी दिखाता है। अदाणी ग्रुप की आर्थिक सफलता का मुख्य कारण उसके कोर इंफ्रास्ट्रक्चर बिज़नेस हैं।