ET NOW के मुताबिक, सरकार ने संकेत दिया है कि भारत में कम-से-कम चार-पांच और एयरलाइंस की ज़रूरत है। रिपोर्ट के मुताबिक, अदाणी ग्रुप के CFO जुगेशिंदर सिंह ने एयरलाइन कारोबार में एंट्री की इच्छा जताई है और प्रस्ताव मिलने पर सरकार विचार कर सकती है। फिलहाल एयर इंडिया और इंडिगो की घरेलू विमानन बाज़ार में 90% संयुक्त हिस्सेदारी है।