अदाणी टोटल गैस के CFO पराग पारिख ने तत्काल प्रभाव से दिया इस्तीफा

अदाणी टोटल गैस ने बताया है कि उनके चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (सीएफओ) पराग पारिख ने तत्काल प्रभाव से कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। पारिख ने कंपनी के बोर्ड को बताया कि वह कंपनी से बाहर नए अवसरों को तलाशने के इरादे से इस्तीफा दे रहे हैं। वहीं, उनके स्थान पर नए व्यक्ति की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है।