रॉयटर्स के मुताबिक, राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने ₹77 करोड़ की टैक्स चोरी को लेकर अदाणी डिफेंस सिस्टम्स ऐंड टेक्नोलॉजीज़ के खिलाफ जांच शुरू की है। बकौल रिपोर्ट, कंपनी ने कुछ मिसाइल कंपोनेंट आयात करते हुए यह दावा किया था कि उन्हें कस्टम ड्यूटी और टैक्स से छूट हासिल है। यह डिफेंस यूनिट अदाणी एंटरप्राइज़ का हिस्सा है।