अदाणी ने शेयर किया केदारनाथ रोपवे का एनिमेटेड वीडियो

उद्योगपति गौतम अदाणी ने केदारनाथ धाम पर प्रस्तावित रोपवे का एनिमेटेड वीडियो शेयर किया है। अदाणी ने लिखा, "केदारनाथ धाम की कठिन चढ़ाई अब आसान होगी। अदाणी समूह श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल और सुरक्षित बनाने के लिए यह रोपवे बना रहा है।" यह रोपवे 12.9 किलोमीटर लंबा होगा और यात्रा का समय 8-9 घंटों से घटकर 36-मिनट रह जाएगा।