अदाणी पोर्ट्स का सितंबर तिमाही में 40% तक बढ़ा मुनाफा
अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकनॉमिक ज़ोन का सितंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 40% तक बढ़कर ₹2,445 करोड़ हो गया है। एक साल पहले समान अवधि में कंपनी का शुद्ध मुनाफा ₹1,748 करोड़ था। वहीं, सितंबर तिमाही में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 6% बढ़कर ₹7,067 करोड़ पर पहुंच गया जो बीते साल समान अवधि में ₹6,646 करोड़ था।