अदाणी पावर झारखंड लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक रमेश झा ने दिया इस्तीफा

अदाणी पावर लिमिटेड की सहायक कंपनी अदाणी पावर झारखंड लिमिटेड (एपीजेएल) के पूर्णकालिक निदेशक रमेश झा ने इस्तीफा दे दिया है। रमेश झा ने कहा, "व्यक्तिगत कारणों और अन्य व्यस्तताओं के कारण मैं एपीजेएल में निदेशक/पूर्णकालिक निदेशक के पद पर बने रहने में सक्षम नहीं हूं।" अदाणी पावर भारत में सबसे बड़ी निजी ताप विद्युत उत्पादक कंपनी है।