ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने अदाणी पावर को अपनी पहली पसंद बताया और इसका टारगेट प्राइस ₹818/शेयर तय किया है। फर्म द्वारा तय किया गया कंपनी का टारगेट प्राइस इसके शुक्रवार को बंद हुए भाव ₹716.10 से करीब 14% अधिक है। फर्म ने समय पर प्रोजेक्ट्स पूरे होने पर अदाणी पावर की अर्निंग्स ग्रोथ शानदार रहने की उम्मीद जताई है।