अदाणी समूह के इन 6 शेयरों में FII की बंपर बिकवाली, निकाल लिए ₹4640 करोड़

अदाणी समूह की 6 कंपनियों में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने जून तिमाही में ₹4,640 करोड़ की बिकवाली की है। एफआईआई ने अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में सबसे अधिक ₹1,833 करोड़ की बिकवाली की है जिसके बाद कंपनी में FII हिस्सेदारी घटकर 15.85% रह गई है। वहीं, FII ने अदाणी समूह की दो कंपनियों में जून तिमाही में पैसा लगाया।