अदाणी समूह की अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर मंगलवार को करीब 2.01% तक टूटकर ₹1,010.50 के इंट्रा-डे लो पर आ गए। यह गिरावट फ्रांसीसी एनर्जी कंपनी टोटलएनर्जीज़ द्वारा अदाणी ग्रीन में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचने की घोषणा के बाद आई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, टोटलएनर्जीज़ ने 2021 में $2 बिलियन में अदाणी ग्रीन की 20% हिस्सेदारी खरीदी थी।