अदाणी समूह के ग्रीन एनर्जी परियोजनाओं से हटने का अफसोस नहीं: श्रीलंका के राष्ट्रपति

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार को अदाणी समूह के ग्रीन एनर्जी परियोजनाओं से अलग होने पर कोई अफसोस नहीं है। दरअसल, पिछले दिनों अदाणी समूह की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी ने श्रीलंका में अपने $1 बिलियन के पवन ऊर्जा और ट्रांसमिशन परियोजना से हटने का फैसला किया था।