अदार पूनावाला को हिस्सेदारी बेचने से पहले धर्मा प्रोडक्शंस का मुनाफा 95% गिर गया था: रिपोर्ट
'हिन्दुस्तान टाइम्स' ने 'टॉफलर' के आंकड़ों के हवाले से बताया है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला को ₹1,000 करोड़ में 50% हिस्सेदारी बेचने से पहले करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस का मुनाफा 2023-24 में 95% गिरकर ₹59 लाख रह गया था। जौहर ने शेष हिस्सेदारी अपने पास रखी है। पूनावाला, सेरेन प्रोडक्शंस के ज़रिए हिस्सेदारी खरीदेंगे।