inshorts

अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ में ₹1 निवेश ने पिछले 26 वर्षों में दी 36% की सीएजीआर: गौतम अदाणी

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा है, "अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ में 1994 में निवेश किए गए ₹1 ने पिछले 26 वर्षों में भारतीय सूचकांकों के 10% रिटर्न की तुलना में 36% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) दी है।" बकौल अदाणी, "पिछले 8 वर्षों में ही हमने लगभग $12 अरब की 50 से अधिक संपत्तियों का अधिग्रहण किया है।"