एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर शख्स बने मुकेश अंबानी

बकौल ब्लूमबर्ग, अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी के एक दिन में $2.16 अरब (₹161 अरब) गंवाने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी फिर से एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। एक दिन में अदाणी की नेटवर्थ $2.16 अरब घटकर $86.3 अरब रह गई जबकि अंबानी की नेटवर्थ $1.33 अरब बढ़कर $89.2 अरब हो गई है।