अदाणी ग्रीन के $442 मिलियन के पवन ऊर्जा संयंत्रों को श्रीलंका ने दी मंज़ूरी
श्रीलंका के निवेश बोर्ड ने बुधवार को भारत के अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के $442 मिलियन के निवेश वाले 2 पवन ऊर्जा संयंत्रों को मंज़ूरी दे दी। बोर्ड ने एक बयान में कहा कि 350 मेगावाट के इन 2 संयंत्रों को 2025 तक नैशनल ग्रिड में जोड़ने की योजना है। बकौल बोर्ड, इस प्रोजेक्ट से 1,500-2,000 नई नौकरियां सृजित होंगी।