अदाणी समूह व दक्षिण कोरिया की सबसे बड़ी स्टील निर्माता पॉस्को ने भारत में व्यापार की संभावनाएं तलाशने व गुजरात में ग्रीन स्टील प्लांट स्थापित करने के लिए गैर-बाध्यकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। कंपनियों के अनुसार, इसमें करीब $5 अरब का निवेश होगा। दोनों कंपनियां रिन्यूएबल एनर्जी, हाइड्रोजन और लॉजिस्टिक्स समेत कई क्षेत्रों में साथ काम करना चाहती हैं।