भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अदाणी ने ट्विटर पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा है, "ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में...जॉनसन से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं...क्या प्लैटफॉर्म है!" उन्होंने आगे लिखा, "अदाणी समूह ने सौर, पवन और एच-2 (हाइड्रोजन) के ज़रिए...एनर्जी ट्रांज़िशन के लिए $70 अरब निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है।"