अदाणी पोर्ट्स समय से पहले चुकाएगी $130 मिलियन का कर्ज़

अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन ने मंगलवार को बताया कि वह तय समय से पहले ही $130 मिलियन के अपने कर्ज़ को चुका देगी। इस घोषणा के बाद मंगलवार को बीएसई पर कंपनी के शेयर 0.85% चढ़कर ₹690.85/शेयर पर बंद हुए। इससे पहले कंपनी $413 मिलियन के कर्ज़ को समय से पहले चुकाने की पेशकश कर चुकी है।