अदाणी समूह के शेयर गिरने से एलआईसी को हर दिन ₹1000 करोड़ का नुकसान हो रहा है: राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट किया, "एलआईसी को अदाणी समूह के शेयर के भाव गिरने से अपने निवेश में प्रतिदिन लगभग ₹1000 करोड़ का नुकसान हो रहा है।" उन्होंने कहा, "एलआईसी ने खतरों से भरे समूह में इतना बड़ा निवेश क्यों किया?" राहुल ने पूछा, "क्या अदाणी समूह को बचाने के लिए एलआईसी को आदेश दिया गया?"