अदाणी समूह को आगे भी कर्ज़ देने को तैयार हैं: बैंक ऑफ बड़ौदा के सीईओ
अदाणी समूह पर हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों के बीच बैंक ऑफ बड़ौदा के सीईओ संजीव चड्ढा ने कहा है कि बैंक समूह को आगे भी कर्ज़ देने पर विचार को तैयार है। बकौल चड्ढा, अंडरराइटिंग स्टैंडर्ड्स का पालन करने पर बैंक समूह को कर्ज़ देने के लिए तैयार है। समूह को बैंक का एक्सपोज़र, निर्धारित सीमा का लगभग एक-चौथाई है।