inshorts

अदाणी समूह ने एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स के लिए दिया ₹31,000 करोड़ का ओपन ऑफर

अदाणी समूह ने एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स में 26%-26% हिस्सेदारी खरीदने के लिए सार्वजनिक शेयरधारकों को ओपन ऑफर दिया है। इस ऑफर को पिछले हफ्ते सेबी से मंज़ूरी मिली थी और पूरी तरह से सब्सक्राइब होने पर यह अनुमानत: ₹31,000+ करोड़ का होगा। अदाणी समूह ने मई में होल्सिम ग्रुप के भारतीय कारोबार का अधिग्रहण करने की घोषणा की थी।