मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आधिकारिक प्रशासनिक ट्विटर हैंडल से उज्जैन के नवनिर्मित महाकाल मंदिर कॉरिडोर का वीडियो शेयर किया गया है जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को करेंगे। सीएम शिवराज ने कहा, "महाकाल मंदिर कॉरिडोर की छटा अद्भुत, अविस्मरणीय और अलौकिक है...बाबा महाकाल की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे...यही कामना...यही प्रार्थना है।"